Home » Manatu BDO Threat : मनातू बीडीओ-सीओ को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी

Manatu BDO Threat : मनातू बीडीओ-सीओ को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी

जमीन विवाद की सुनवाई से जुड़ा हो सकता है मामला, पुलिस से शिकायत की तैयारी, पूर्व में भी प्रशासनिक अधिकारियों को मिल चुकी है धमकी, तत्कालीन बीडीओ की हो चुकी है हत्या

by Rakesh Pandey
Manatu BDO Threat
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत मनातू के प्रखंड विकास पदाधिकारी- सह- अंचल अधिकारी मदन कुमार सुमन को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इंटरनेट मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में सतर्कता बढ़ गई है।

बीडीओ-सह- सीओ मदन कुमार सुमन ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में एक जमीन विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई चल रही है। इसी प्रकरण में गुरुवार को पुनः सुनवाई निर्धारित है। ऐसी आशंका है कि धमकी का संबंध जमीन विवाद की सुनवाई से हो सकता है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Read Also- Chaibasa Accident : सड़क दुर्घटना में युवक की चली गई जान, बीमार पिता को अस्पताल ले जाते समय मवेशी से टकराई बाइक

Related Articles

Leave a Comment