Home » Godda Crime : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में मॉब लिंचिंग…? ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करते युवक को पकड़ा, पीट पीट कर मार डाला

Godda Crime : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में मॉब लिंचिंग…? ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करते युवक को पकड़ा, पीट पीट कर मार डाला

Godda Crime : घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी लता गांव की, पथरगामा थाना क्षेत्र का निवासी था मृतक पप्पू अंसारी

by Anand Mishra
youth allegedly beaten to death by villagers on suspicion of cattle theft in Poreyahat, Godda district, Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda (Jharkhand) : झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित मटिहानी लता गांव में एक मवेशी चोर को लोगों ने पीट पीट कर मार डाला है। गुरुवार को मटिहानी व लता गांव के बीच बहियार में तकरीबन 40 वर्षीय पप्पू अंसारी का शव बरामद किया गया है। मृतक पथरगामा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का निवासी था। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पप्पू अंसारी के खिलाफ मवेशी चोरी के मामले दर्ज हैं।

रात में ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा था

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते बुधवार रात करीब एक बजे पप्पू अंसारी को लोगों ने मवेशी चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके बाद लोगों ने उसकी बेतरह पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई।

चौकीदार ने पुलिस को दी जानकारी

गुरुवार को स्थानीय चौकीदार ने पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। जानकारी मिलते ही मुख्यालय डीएसपी जेपीएन चौधरी, थाना इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

खून से लथपथ डंडा समेत अन्य सामान बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का चप्पल, घटना में इस्तेमाल खून से लथपथ डंडा, राज निवास गुटका जला हुआ मृतक का मोबाइल एवं घटनास्थल से दो जगह आग जला हुआ राख के साथ खैनी आदि बरामद किया है। इस पूरे मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी जेपीएन चौधरी ने बताया कि लाठी डंडे से पीट कर युवक की हत्या की गई है।मृतक की पहचान पथगामा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी पप्पू अंसारी के रूप में हुई है।

मृतक का पुराना आपराधिक इतिहास

चोरी मामले में मृतक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पथरगामा और मुफस्सिल थाना में पप्पू अंसारी के खिलाफ चोरी के दो मामला दर्ज है। जिसमें मवेशी एवं तांबा चोरी भी शामिल है। पुलिस अब हमलावरों की पहचान में जुटी है। छापेमारी अभियान चला रही है जल्दी पूरे मामले का उद्वेदन कर लेने का दावा किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ा और…

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पप्पू अंसारी तीन सहयोगी के साथ पिकअप वाहन लेकर मटिहानी गांव बीते बुधवार की रात मवेशी चोरी करने आया था। लेकिन घर से निकालने के क्रम में सभी लोग जाग गए। इस पर पप्पू अंसारी एवं उसके साथी भागने लगे, लेकिन पप्पू अंसारी को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। उसे बहियार में खदेड़ कर मार डाला। जानकार बताते हैं कि मामला मॉब लिंचिंग से जुड़ा है। लेकिन, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

Read Also: गोड्डा में ECL राजमहल परियोजना के डंपिंग एरिया में दिनदहाड़े फायरिंग व आगजनी, कर्मियों में दहशत

Related Articles

Leave a Comment