
Jamshedpur : बागबेड़ा के रहने वाले ऑटो ड्राइवर सागर की पत्नी को एक युवक भगा ले गया है। सागर की पत्नी टीएमएच में काम करती है। वह उसी युवक के आटो से आती जाती थी। सागर का आरोप है कि उसने बागबेड़ा थाने में मामले की शिकायत की। लेकिन, वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को सागर ऑटो लेकर सवारी के साथ सोनारी जा रहा था, तो टीएमएच के बगल वाली गली में आरोपी युवक मिल गया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसने सागर की जमकर पिटाई की।
सागर के चेहरे और सीने पर कई जगह जख्म हो गए हैं। सागर कई ऑटो ड्राइवर के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और मामले में इंसाफ की गुहार लगाई। सागर का कहना है कि वह अपनी वाइफ और बेटी को वापस चाहता है। जबकि आरोपी युवक का कहना है कि अगर वह थाने पर शिकायत करेगा और अपनी बेटी व वाइफ का पीछा नहीं छोड़ेगा तो उसका अंजाम काफी खराब होगा।
ऑटो ड्राइवर सागर का कहना है कि जिला प्रशासन इंसाफ करे और उसकी बेटी और वाइफ को वापस दिलाए। सागर ने बताया कि उसकी बेटी को बहका कर थाने में बयान दिलाया गया है कि वह अपनी बेटी पर बुरी नजर रखता है। जबकि ऐसा नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
Read also Jamshedpur News : राष्ट्रीय लोक अदालत में ऋण निपटारे का सुनहरा मौका, 12 सितंबर को होगा आयोजन

