
Jamshedpur News : बोल बम सेवा ट्रस्ट का वार्षिक कार्यकर्ता मिलन समारोह रविवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में ट्रस्ट से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं सेवदारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी सामाजिक गतिविधियों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाना रहा।
समारोह में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर टाटा मोटर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी आर.के. सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, जिला पार्षद डॉ. कविता परमार, जदयू जिला अध्यक्ष मंजू सिंह सहित अनूप सिंह, चंद्रेश्वर खां, इंद्रजीत सिंह, कौशिक दत्ता, अमित मोदक, प्रणय राय, नगीना सिंह, नीरज मिश्रा, उमाशंकर, साकेत गौतम और असीम पाठक समेत सिविल कोर्ट से जुड़े कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा एवं श्रद्धांजलि से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन और मंगल गीत के साथ समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से वर्षभर किए गए विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी साझा की गई तथा कार्यकर्ताओं को समाजसेवा के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई।
समारोह में उत्कृष्ट और कर्मठ सेवदारों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सेवा गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले नन्हे बच्चों को उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। ट्रस्ट के सेवा कार्यों में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान और निरंतर सहयोग के लिए भी विशेष आभार व्यक्त किया गया।
आगामी दिनों में सेवा कार्यों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इनमें साप्ताहिक अन्नपूर्णा सेवा, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार तथा देवघर में कांवड़िया सेवा शिविर के संचालन की जिम्मेदारियां प्रमुख हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट की ओर से पंकज सिंह, अनीश कुमार, राकेश सिंह, राहुल तिवारी, संतोष, रोशन, अनूप नंदी, अमित गुप्ता, कपिल देव मिश्रा, मंटू कर्मली, बसंत, निशांत एवं शैलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला कार्यकर्ताओं में पदमा, श्वेता, अर्चना, नीतू, अंजू, ऋचा, पुष्पा, अहिल्या देवी और सारिका सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

