Home » Uttar Pradesh IPS Transfer: 9 जनपदों के पुलिस कप्तान बदले, देवरिया की कमान संभालेंगे विक्रांत वीर

Uttar Pradesh IPS Transfer: 9 जनपदों के पुलिस कप्तान बदले, देवरिया की कमान संभालेंगे विक्रांत वीर

जौनपुर के एसपी अजय पाल का प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट के पद पर ट्रांसफर किया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात केशव कुमार अब अंबेडकर नगर के एसपी होंगे।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार की देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। ट्रांसफर की सूची में देवरिया, बलिया, बहराइच, जौनपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर समेत नौ जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। बलिया के एसपी विक्रांत वीर अब देवरिया के एसपी होंगे।

कई महिला आईपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

अपर्णा रजत कौशिक, प्राची सिंह समेत कई महिला आईपीएस अफसरों को नई पोस्टिंग मिली है। अपर्णा रजत कौशिक और अंकिता शर्मा को जिले में एसपी बनाया गया है। इसमें कासगंज की एसपी अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

जौनपुर के एसपी अजय पाल का प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट के पद पर ट्रांसफर किया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात केशव कुमार अब अंबेडकर नगर के एसपी होंगे। अंबेडकरनगर एसपी डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का एसपी बनाया है।

इन 15 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

नामनियुक्ति
अजय पाल सिंहप्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज
डॉ. कौस्तुभएसपी जौनपुर
केशव कुमारएसपी अंबेडकरनगर
अपर्णा रजत कौशिक एसपी अमेठी
अंकिता शर्मा एसपी कासगंज
अनूप कुमार सिंहसेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ
विक्रांत वीरएसपी देवरिया
ओमवीर सिंहएसपी बलिया
रामनयन सिंहएसपी बहराइच
चिरंजीव नाथ सिंहएसपी हाथरस
प्राची सिंहसेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ
अभिषेक महाजनएसपी सिद्धार्थनगर
संकल्प शर्माडीसीपी लखनऊ
वृंदा शुक्लाएसपी महिला एवं बाल सुरक्षा यूपी
निपुण अग्रवालडीसीपी लखनऊ

Read Also: Gorakhpur Literary Festival: अभिनेता व लेखक मकरंद देशपांडे ने बांधा समां, बोले- सोचा था वह काम नहीं करना, जहां से होना पड़े रिटायर













Related Articles