Home » West Singhbhum bar association election : चाईबासा बार एसोसिएशन चुनाव में रामेश्वर प्रसाद की हैट्रिक जीत, तीसरी बार अध्यक्ष पद पर जमाया कब्जा 

West Singhbhum bar association election : चाईबासा बार एसोसिएशन चुनाव में रामेश्वर प्रसाद की हैट्रिक जीत, तीसरी बार अध्यक्ष पद पर जमाया कब्जा 

95.28% मतदान के साथ वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न, देर रात घोषित परिणाम शुक्रवार को बार भवन में हुए चुनाव में 325 पंजीकृत मतदाताओं में से 303 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। समेत 16 पदों के लिए 49 प्रत्याशी मैदान में थे। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह देखा गया। अबीर-गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बार भवन में आयोजित इस मतदान में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव लड़ रहे 49 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला देर रात तक परिणाम आने के साथ हो गया।चाईबासा बार एसोसिएशन के चुनाव में रामेश्वर प्रसाद ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। शुक्रवार को बार भवन में हुए चुनाव में 325 पंजीकृत मतदाताओं में से 303 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। समेत 16 पदों के लिए 49 प्रत्याशी मैदान में थे। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह देखा गया। अबीर-गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।

रामेश्वर प्रसाद ने 10 वोटों के अंतर से जीत दर्ज

अध्यक्ष पद के चुनाव में रामेश्वर प्रसाद को 139 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकुर कुमार चौधरी को 129 वोट प्राप्त हुए। अशोक कुमार सिंहदेव को 34 वोट मिले। इस तरह रामेश्वर प्रसाद ने 10 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने से उनकी जीत चुनाव का प्रमुख आकर्षण रही।

महासचिव पद पर सत्यव्रत ज्योतिषी ने 157 वोट हासिल कर जीत दर्ज की

महासचिव पद पर सत्यव्रत ज्योतिषी ने 157 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर दुर्योधन गोप 203 वोट प्राप्त कर विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर कैशर परवेज को सर्वाधिक 90 वोट मिले। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर राकेश पांडेय 79 वोटों के साथ आगे रहे, जबकि संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पद पर विशाल कुमार शर्मा को 72 वोट मिले।

सह कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी सिंकू ने 84 वोट हासिल किए। महिला कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में मिली बिरुवा 217 वोटों के साथ सबसे आगे रहीं। पुरुष कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में अनिल सुंडी को सर्वाधिक 194 वोट मिले।

कुल 303 वकीलों ने डाला वोट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी जगदानंद प्रधान ने बताया कि एसोसिएशन में कुल 318 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 303 अधिवक्ताओं (95.28%) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मात्र 15 मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। इस बार बुजुर्ग, महिला और युवा अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

स्टेट बार कौंसिल के पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुआ मतदान

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए झारखंड स्टेट बार कौंसिल की ओर से दो विशेष पर्यवेक्षक अधिवक्ता परमेश्वर मंडल और मधु लता रानी चाईबासा पहुंचे थे। दोनों पर्यवेक्षकों की देखरेख में पूरी मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।

दोपहर बाद शुरू हुई मतों की गिनती

निर्धारित समय के अनुसार मतदान सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक चला। इसके बाद शाम 4:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। चुनाव को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायक चुनाव अधिकारी अधिवक्ता केशव दास और विनय कालूंडिया ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।परिणाम सामने आने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समर्थकों और साथी अधिवक्ताओं ने बधाई दी।

चाईबासा बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम

अध्यक्ष पद

रामेश्वर प्रसाद – 139 वोट

अंकुर कुमार चौधरी 129 वोट

अशोक कुमार सिंहदेव 34 वोट

उपाध्यक्ष पद

कैशर परवेज 90 वोट

विमल विश्वकर्मा 73 वोट

सोमा कोड़ा 62 वोट

शरण कुमार पान 59 वोट

नरेंद्र नाथ पांडेय 8 वोट

महेंद्र दोराईबुरू 8 वोट

महासचिव पद

सत्यव्रत ज्योतिषी 157 वोट

अगस्तीन कुल्लू 90 वोट

आशीष कुमार सिन्हा 37 वोट

केशव प्रसाद 17 वोट

संयुक्त सचिव (प्रशासन)

राकेश पांडेय 79 वोट

हरीश सांडिल 73 वोट

रोशन गागराई 68 वोट

मोहम्मद सरफराज नवाज 42 वोट

मनीष देवगम 27 वोट

नीमचंद राम 11 वोट

संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी)

विशाल कुमार शर्मा 72 वोट

किशोर कुमार महतो 70 वोट

संजीव कुमार ठाकुर 69 वोट

संजय देवगम 38 वोट

वीर सिंह बिरूली 29 वोट

धर्म सिंह हेस्सा 22 वोट

कोषाध्यक्ष पद

दुर्योधन गोप 203 वोट

विमल राय पांडेय 47 वोट

बसंत केसरी 33 वोट

मंगल सिंह मेलगांडी 19 वोट

सह कोषाध्यक्ष पद

लक्ष्मी सिंकू 84 वोट

रंजीता सोलंकी 77 वोट

शोभा कुमारी साहू 57 वोट

जयंती कुमारी 25 वोट

पूनम कुमारी बुड़ीउली 29 वोट

पूजा चौरसिया 27 वोट

महिला कार्यकारिणी सदस्य

मिली बिरुवा 217 वोट

मैगी देवगम 192 वोट

सुप्रिया पान 189 वोट

शिप्रा कुरली 160 वोट

लक्ष्मी महतो 158 वोट

प्रीति कुमारी 148 वोट

पुरुष कार्यकारिणी सदस्य

अनिल सुंडी – 194 वोट

देवेंदु राय 180 वोट

सुरेंद्र पुरती 163 वोट

भरत कुमार महतो 163 वोट

शैलेंद्र कुमार पान 141 वोट

बिश्वाल पान 140 वोट

सच्चिदानंद ईचागुटू 120 वोट

शेखर चातार 97 वोट

Read Also Kolhan University : सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बनाई नई कार्यकारिणी, बकाए के भुगतान को लेकर कुलपति को सौंपा मांग पत्र

Related Articles

Leave a Comment