
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच की गई। जिसमें कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी जेना राम पुरती और वार्निंग काउंसिल के उम्मीदवार लाल दिग्गी का नामांकन पर्चा रद्द कर दिया गया है। गुरुवार किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। अब विभिन्न पदों पर कुल 49 उम्मीदवार चुनाव मैदान में जमे हुए हैं।
अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार
मुख्य चुनाव पदाधिकारी जगदानंद प्रधान ने बताया कि नामांकन प्रपत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पर तीन उम्मीदवार हैं। अध्यक्ष पद पर रामेश्वर प्रसाद, अंकुर कुमार चौधरी और अशोक कुमार सिंहदेव चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह से उपाध्यक्ष पद पर कैशर परवेज, विमल विश्वकर्मा, महेन्द्र दोराइबुरू, शरण पान, एनएन पाण्डेय और सोमा कोड़ा शामिल हैं। महासचिव पद पर फादर अगस्तीन कुल्लू, अशीष कुमार सिन्हा, केशव प्रसाद और सत्यव्रत ज्योतिषी हैं। संयुक्त सचिव प्रशासन में हरिश सांडिल, नीम चंद राम, सरफराज नवाज, मनीष देवगम, रौशन गागराई और राकेश पाण्डेय, संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन पद पर धरम सिंह हेस्सा, संजय देवगम, संजीव कुमार ठाकुर, किशोर कुमार महतो, विशाल कुमार शर्मा और विर सिंह बिरूली भाग्य अजमा रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर दुर्योधन गोप, विमल राय पांडेय, बसंत केशरी और मंगल सिंह मेलगांडी।
सह कोषाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित
सह कोषाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। इस पद में लक्ष्मी सिंकू, पूजा चौरसिया, रंजीता सुलंकी, जयंती कुमारी, शोभा कुमारी साहू और पूनम बुडीउली शामिल हैं। गर्वनिंग बॉडी में 5 पुरुष और 4 महिला के लिए है। जिसमें दीवेंद्र राय, सचिंद्र इचागुटू, शेखर चातर, विशवा पाल, शैलेन्द्र कुमार पान, अनिल सुंडी, सुरेन्द्र पुरती तथा महिलाओं में मिली बिरूवा, प्रीति कुमारी, मेगी देवगम, सुप्रिया पान, एस कुरली और लक्ष्मी महतो चुनावी मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन 3 बजे से मतगणना कार्य चलेगा। उसी दिन परिणाम घोषणा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 309 मतदाता बार में है।शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी अधिवक्ता जगदानंद प्रधान और उनके साथ केशव दास तथा विनय कालूंडिया को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दिन स्टेट बार कौंसिल के अधिवक्ता परमेश्वर मंडल और मधु लता रानी चुनाव पर्यवेक्षक रूप में उपस्थित रहेंगी।

