Home » Jamshedpur Crime: काम में लापरवाही के आरोप में बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित

Jamshedpur Crime: काम में लापरवाही के आरोप में बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित

संतोष कुमार के निलंबन की ठोस वजह पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं की गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
birsanagar police suspension
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : काम में लापरवाही और अन्य विभागीय कारणों को लेकर बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।  उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

थाना प्रभारी के निलंबन के बाद बिरसानगर थाना क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को अस्थायी रूप से थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित अधिकारी अब क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की निगरानी के साथ लंबित मामलों और नियमित पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को देखेंगे।

हालांकि, संतोष कुमार के निलंबन की ठोस वजह पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके कार्यों और विभागीय स्तर पर सामने आए विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। इसे पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और विभागीय अनुशासन को लेकर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। अस्थायी थाना प्रभारी की नियुक्ति के साथ बिरसानगर क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

Read also –Jamshedpur Crime : लौहनगरी में बढ़ते अपराध से पुलिस महकमे में हड़कंप,  जमशेदपुर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा,  अफसरों से पूछा-कब गिरफ्तार होंगे केनरा बैंक डकैती को अंजाम देने वाले अपराधी 

Related Articles

Leave a Comment