
Jamshedpur : दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों के बीच झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जमशेदपुर ने पूजा पंडालों और अन्य आयोजनों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन की दरें जारी कर दी हैं। पांच दिनों के कनेक्शन के लिए घरेलू और गैर-घरेलू श्रेणियों में अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। एक से 10 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए पूजा समितियों को निर्धारित राशि जमा करनी होगी।
विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जमशेदपुर की ओर से जारी दर चार्ट के अनुसार, शुल्क में आवेदन, मीटर, सेवा और अग्रिम ऊर्जा शुल्क शामिल हैं।
घरेलू अस्थायी बिजली कनेक्शन की दरें
पांच दिनों के लिए घरेलू श्रेणी में अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने पर निर्धारित शुल्क इस प्रकार है।
कनेक्शन का भार| निर्धारित शुल्क
1 किलोवाट| 2,587 रुपये
2 किलोवाट| 3,999 रुपये
3 किलोवाट| 5,411 रुपये
4 किलोवाट| 6,823 रुपये
5 किलोवाट| 8,235 रुपये
6 किलोवाट| 10,379 रुपये
7 किलोवाट| 11,790 रुपये
8 किलोवाट| 13,202 रुपये
9 किलोवाट| 14,614 रुपये
10 किलोवाट| 16,026 रुपये
गैर-घरेलू कनेक्शन के लिए कितना देना होगा?
पूजा पंडालों और आयोजनों के लिए गैर-घरेलू श्रेणी में पांच दिनों के अस्थायी बिजली कनेक्शन का शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
कनेक्शन का भार| निर्धारित शुल्क
1 किलोवाट| 2,643 रुपये
2 किलोवाट| 4,336 रुपये
3 किलोवाट| 6,029 रुपये
4 किलोवाट| 7,721 रुपये
5 किलोवाट| 9,414 रुपये
6 किलोवाट| 11,839 रुपये
7 किलोवाट| 13,532 रुपये
8 किलोवाट| 15,225 रुपये
9 किलोवाट| 16,918 रुपये
10 किलोवाट| 18,610 रुपये
बिना मीटर नहीं मिलेगा अस्थायी कनेक्शन
बिजली निगम ने स्पष्ट किया है कि मीटर लगाए बिना किसी भी पूजा पंडाल या आयोजन को अस्थायी बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। बिजली की खपत का सही हिसाब रखने के लिए प्रतिदिन मीटर रीडिंग लेना अनिवार्य होगा। इसके आधार पर उपभोग की गई बिजली की राशि निर्धारित की जाएगी।
इस प्रक्रिया की जिम्मेदारी संबंधित विद्युत आपूर्ति पदाधिकारियों को सौंपी गई है। निगम के निर्देश के अनुसार, जमा की गई अग्रिम सुरक्षा राशि को अंतिम मीटर रीडिंग के आधार पर तय बिजली शुल्क में समायोजित किया जाएगा।
पूजा समितियां समय पर करें आवेदन
दुर्गा पूजा के दौरान बिजली की जरूरतों को देखते हुए पूजा समितियों को सलाह दी गई है कि वे अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन करने से पहले निर्धारित शुल्क और जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी प्राप्त कर लें। इससे पूजा के दौरान बिजली आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों से बचने में मदद मिलेगी।
Read also – Jamshedpur Tata Sub Lease: फिर गरमाया 59 सबलीज का मामला, कहां है 4288 पन्नों की जांच रिपोर्ट?

