Home » Tata Motors Hospital : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू

Tata Motors Hospital : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू

डॉ. एसएल श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन, यूनियन-प्रबंधन की पहल से मिलेगी सुविधा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल के कर्मचारियों एवं मेडिकल स्टाफ के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बस सेवा शुरू की गई। उद्घाटन के अवसर पर अस्पताल प्रमुख डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही। इस पहल को अस्पताल कर्मियों की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बस सेवा का उद्घाटन प्रबंधन की ओर से ईआर हेड सौमिक रॉय तथा अस्पताल प्रमुख डॉ. एसएल श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ। मौके पर डॉ. अरुणिमा वर्मा, डॉ एस रस्तोगी, राकेश कुमार सहित यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि पिछले वेतन समझौते के दौरान यूनियन ने अस्पताल कर्मियों और नर्सों के आवागमन की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से रखी थी। प्रबंधन ने इस मांग को स्वीकार करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर बस सेवा शुरू कर दी।

इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि अस्पताल कर्मियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यूनियन एवं प्रबंधन की यह सराहनीय पहल है। इससे कर्मचारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Comment