Home » Jamshedpur Blanket cum blood donation camp : आरबी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के कैंप में 5,250 जरूरतमंदों को मिला कंबल, 102 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur Blanket cum blood donation camp : आरबी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के कैंप में 5,250 जरूरतमंदों को मिला कंबल, 102 यूनिट रक्त संग्रह

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : शहर के जुगसलाई स्थित श्रीश्री शिव मंदिर कैंपस में रविवार को आरबी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से तृतीय रक्तदान सह कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने एक बार फिर मानव सेवा के प्रति ट्रस्ट की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। शिविर का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। उन्होंने स्व. आरबी सिंह व उनकी धर्मपत्नी स्व. विमला देवी सिंह की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

हर किसी को मिली राहत

इस शिविर में 5,250 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए, वहीं 102 यूनिट रक्त भी संग्रहित किया गया। शिविर के दौरान सुबह से शाम तक रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला, और विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। शिविर का संचालन ट्रस्ट के ट्रस्टी शिवजी सिंह और श्याम सिंह के नेतृत्व में किया गया, और इसमें सिंह परिवार तथा संकल्प रेसिडेंसी के निवासियों ने अहम भूमिका निभाई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की ट्रस्ट की सराहना

कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” और “वसुधैव कुटुंबकम” के आदर्शों को रेखांकित करते हुए कहा कि ईश्वर ने यदि हमें सामर्थ्य दिया है, तो हमें पीड़ित मानवता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने आरबी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पिछले तीन वर्षों से चलाए जा रहे इस जनकल्याणकारी कार्य की भूरी-भूरी सराहना की। साथ ही बताया कि वह प्रत्येक वर्ष इस शिविर में शामिल होते हैं।

गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर शहर के प्रमुख लोग जैसे कि ईचागढ़ विधायक सविता महतो, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, पंजाबी समाज के अध्यक्ष योगेश मल्होत्रा और कई अन्य ने कार्यक्रम में भाग लिया और स्व. आरबी सिंह तथा स्व. विमला देवी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles