Home » जमशेदपुर में 14 जून को लगेगा विशेष मतदाता मैपिंग शिविर, RWA और अपार्टमेंट परिसरों में बीएलओ देंगे सहायता

जमशेदपुर में 14 जून को लगेगा विशेष मतदाता मैपिंग शिविर, RWA और अपार्टमेंट परिसरों में बीएलओ देंगे सहायता

शिविर के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं की मैपिंग के साथ आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराएंगे।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur  : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा छूटे हुए मतदाताओं की पहचान और मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए 14 जून को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर यह शिविर 48-जमशेदपुर पूर्वी और 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) एवं अपार्टमेंट परिसरों में लगाया जाएगा।

शिविर के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं की मैपिंग के साथ आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराएंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में क्लासिक अपार्टमेंट, शंखदीप अपार्टमेंट, न्यू बाराद्वारी, अतुल रेनू अपार्टमेंट, सुपरवाइजर फ्लैट, पराश अपार्टमेंट, गंगोत्री कॉम्प्लेक्स, गौतम विहार, एनएमएल फ्लैट, वर्कर्स फ्लैट एग्रिको, बारा फ्लैट, टिस्को वर्क्स फ्लैट, वास्तु विहार, नवजीवन कॉम्प्लेक्स, विजया गार्डन, सृष्टि गार्डन, मधुसूदन अपार्टमेंट, एमएस फ्लैट, गोलमुरी जीएफ-1, डीएस फ्लैट रोड नंबर-1, केबल टाउन सहित कई आवासीय परिसरों में शिविर लगाए जाएंगे।

वहीं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बृंदावन गार्डन, स्वर्ण विहार, अजन्ता अपार्टमेंट, प्रांतिका अपार्टमेंट, महुआ अपार्टमेंट, बिजली अपार्टमेंट, बलाका अपार्टमेंट, ख्याली अपार्टमेंट, काकोली अपार्टमेंट, विजया गोल्डन टाउन, विजया शताब्दी आवास टॉवर, मधुसूदन विहार, सारिता विहार, विजया होम्स, शांति विहार, सत्यम एन्क्लेव, अमृता अपार्टमेंट, बसेरा अपार्टमेंट और निर्मल अपार्टमेंट समेत अन्य आवासीय परिसरों में विशेष शिविर आयोजित होंगे।

जिला प्रशासन ने सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, अपार्टमेंट निवासियों और मतदाताओं से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी मैपिंग की स्थिति की जांच करें और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें।

Read also – Jamshedpur News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, खासमहल में होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Comment