Home » Jamshedpur News: जुगसलाई में आठ लाख रुपए कीमत का 17.274 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News: जुगसलाई में आठ लाख रुपए कीमत का 17.274 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

टीम ने घोड़ा चौक के पास संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17.274 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में बिहार के भोजपुर निवासी 22 वर्षीय मनीष यादव को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर की रात वरीय पुलिस अधीक्षक को आरपीएफ टाटानगर के सहयोग से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक बैग और सूटकेस लेकर जुगसलाई के घोड़ा चौक की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

टीम ने घोड़ा चौक के पास संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। उसके पास से एक काले रंग का सूटकेस और एक फिरोजी रंग का बैग मिला। तलाशी के दौरान सूटकेस से भूरे प्लास्टिक रैपर में पैक गांजे के 14 पैकेट बरामद हुए। वहीं, फिरोजी बैग से तीन पैकेट मिले।

पुलिस के मुताबिक, कुल 17 पैकेटों में बरामद गांजे का वजन 17.274 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर जब्ती सूची तैयार की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष यादव, पिता हरेन्द्र यादव, निवासी ग्राम बारा, पोस्ट खजुरिया, थाना आरा (मु.), जिला भोजपुर, बिहार के रूप में हुई है।

इस मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 79/2026, दिनांक 26 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 20(b)(ii)(B)/29 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और जुगसलाई में इसे किसे पहुंचाया जाना था। मामले की जांच के दौरान संभावित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Read also – Jamshedpur News: NIT जमशेदपुर में मदरहुड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं के लिए थी फेटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था

Related Articles

Leave a Comment