Home » Chaibasa accident news : बाइक और टोटो में भिड़ंत, 20 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम, तीन गंभीर

Chaibasa accident news : बाइक और टोटो में भिड़ंत, 20 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम, तीन गंभीर

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम अंतर्गत झींकपानी थाना क्षेत्र स्थित सूरजाबासा गांव के निकट शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। तेज रफ्तार बाइक और ऑटो-रिक्शा की सीधी भिड़ंत में एक नवयुवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुए मोटरसाइकिल युवक 20 वर्षीय युवक की पहचान सन्नी गुप्ता के तौर पर की गई है। वहीं, इस हादसे में झींकपानी के जोड़ापोखर की रहने वाली अंशु देवी 40, चाईबासा निवासी टोटो चालक वैभव भाटी 38 एवं जगन्नाथपुर दीपासाईं निवासी धनेश्वर कुम्हार 17 गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। इलाज के दौरान धनेश्वर कुम्हार स्थिति गंभीर बने रहने से डॉक्टर ने उसे एमजीएम रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि धनेश्वर कुम्हार और सन्नी गुप्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर चाईबासा से जगन्नाथपुर की दिशा में जा रहे थे। रास्ते में सूरजाबासा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे टोटो से उनकी बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे।

अस्पताल में तोड़ा दम

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पास में उपलब्ध टोटो के जरिए तत्काल चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों के सिर, चेहरे और हाथ-पांव में काफी गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद सन्नी गुप्ता ने दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों की स्थिति को देखते हुए उनका उपचार जारी है।

अस्पताल प्रशासन ने तुरंत घटना की जानकारी पीड़ितों के परिजनों को दी। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

Read Also Chaibasa News : 12 दिनों से अंधेरे में होयोहातु पंचायत के 6 गांव, आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली दफ्तर घेरा

Related Articles

Leave a Comment