
Jamshedpur : बोड़ाम थाना क्षेत्र में 3-4 अगस्त की रात ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरों ने बोड़ाम में दीपक स्वर्णकार की ज्वेलरी दुकान की एलवेस्टर छत तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी की थी।
वहीं बारियादा में देवेन महतो की दुकान से मोबाइल और रुपये चोरी कर डीवीआर भी ले गए थे। जांच के लिए गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, फिंगरप्रिंट और मानवीय सूचना के आधार पर झारखंड व पश्चिम बंगाल में छापेमारी की।
पुलिस ने अरशा से मकबूल अंसारी, पुरुलिया मुफ्फसिल से असलम अंसारी व रहीम अंसारी तथा बलरामपुर से क्यामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चांदी जैसे आभूषण, मोबाइल फोन, सिक्के, चैन, पायल, बिछिया समेत चोरी का सामान बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल काली होंडा बाइक भी जब्त की गई है।

