Home » Chaibasa News : समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर रखे विचार

Chaibasa News : समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर रखे विचार

कोल्हान विश्ववि‌द्यालय के बांग्ला विभाग में मनाया गया शिक्षक दिवस। शिक्षकों ने भी वि‌द्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान विश्ववि‌द्यालय के बांग्ला विभाग में भारत के महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. संचिता भुई सेन, डॉ. तपन कुमार खांडा विभाग के अन्य शिक्षकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

चरित्र निर्माण, नैतिकता व सकारात्मक दृष्टिकोण भी शिक्षक का दायित्व

अपने संबोधन में विभागाध्यक्ष डॉ. संचिता भुई सेन ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषयगत ज्ञान ही प्रदान नहीं करते, बल्कि उनके चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास तथा जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वहीं डॉ. तपन कुमार खांडा ने अपने संबोधन में भारत के महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके त्याग के बारे विस्तृत जानकारी दी और जीवन के मूल्य के बारे में भी चर्चा की।

शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम

समारोह में वि‌द्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी वि‌द्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा निरंतर अध्ययन, अनुशासन और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-वि‌द्यार्थी संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा शिक्षा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। पूरे कार्यक्रम में आत्मीयता, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Read Also Chaibasa News : शिक्षक ही समाज व राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव : उपायुक्त

Related Articles

Leave a Comment