Home » Jamshedpur Firing: मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चली गोली, झामुमो नेता व दो जमीन कारोबारी घायल

Jamshedpur Firing: मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चली गोली, झामुमो नेता व दो जमीन कारोबारी घायल

एक की हालत बताई जा रही है गंभीर, मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग के बाद शहर में सनसनी, डीआईजी ने लिया घटनास्थल का जायजा, एक हमलावर की हुई पहचान

by Mujtaba Haider Rizvi
FIRING
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल में गोली चली है। एक युवक डोमिनिक सैमसन को गोली मारी गई है। डोमिनिक के अलावा दो युवकों को भी गोली लगने की सूचना है।

Jamshedpur Firing

Jamshedpur Firing

घायल डोमिनिक को इलाज के टीएमएच भेज दिया गया है। डोमिनिक जेएमएम का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। अन्य दो घायल जमीन कारोबारी बताए जा रहे हैं। घायलों में डोमिनक के अलावा दिलशाद और रिजवान हैं। सभी का टीएमएच में इलाज चल रहा है।

कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा

कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज में एक हमलावार दिख रहा है। इसका पता लग गया है। पुलिस इस हमलावर की गिरफ्तारी में जुट गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह घटना आपसी रंजिश का नतीजा है।

गोली बिंदल मॉल के उडूपी  रेस्टोरेंट में चली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसएसपी एहतेशाम वकारिब भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में कुछ बदमाश कैप्चर हुए हैं।

बिंदल मॉल में गोली चलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी एहतेशाम वकारिब

बिंदल मॉल में गोली चलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी एहतेशाम वकारिब

पुलिस इनका पता लगाने में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह लोग माॅल आए हुए थे। अचानक गोली चलने की आवाज से सब दहशत में आ गए। लोग छिपने के लिए अंदर भागे। बाद में पता चला कि तीन लोगों को गोली लगी है। मॉल की सीढ़ियों पर खून बिखरा हुआ है।

टीएमएच में सरयू राय (

विधायक सरयू राय

घटना की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी टीएमएच पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ने पर चिंता जाहिर की है। सरयू राय ने कहा कि पुलिस ने कई घटनाओं का पर्दाफाश किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मगर, अभी भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे शहर में चिंता का माहौल है। कारोबारी डरे हुए हैं। पुलिस को ऐसा कुछ करना होगा जिससे शहर में घटनाएं कम हों। अपराधियों पर लगाम लगे।

बिंदल मॉल में गोली चलने के बाद टीएमएच पहुंचे पुलिस अधिकारी

बिंदल मॉल में गोली चलने के बाद टीएमएच पहुंचे पुलिस अधिकारी

Read also – Jamshedpur Bank Robbery : गोलमुरी में बैंक डकैती और लगातार चोरी से दहशत में कारोबारी, बाजार बंद कर जताया आक्रोश

Related Articles

Leave a Comment