
रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल, खादगढ़ा-कांटाटोली परिसर में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों को लेकर रांची नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। निगम ने संबंधित बस संचालकों और मालिकों को सात दिनों के अंदर ऐसी बसों को टर्मिनल परिसर से हटाने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में बसें नहीं हटाने पर निगम नीलामी की कार्रवाई शुरू करेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, खादगढ़ा बस टर्मिनल परिसर में लंबे समय से कई बसें खड़ी हैं, जिनका नियमित परिचालन नहीं हो रहा है। इससे टर्मिनल परिसर में जगह घिर रही है। निगम ने संबंधित बस संचालकों और मालिकों को अगले सात दिनों के भीतर अपने वाहन हटाने का निर्देश दिया है।
बसें नहीं हटाने पर निगम अगले सात दिनों के अंदर सक्षम प्राधिकारी, एमवीआई के माध्यम से संबंधित वाहनों का मूल्यांकन और दर निर्धारण करायेगा। इसके बाद नियमानुसार इनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, टर्मिनल में किसी भी समय करीब सैकड़ो बसें पार्क रहती हैं।
लावारिस, कंडम या लंबे समय से अनुपयोगी बसों की गणना कर उसे हटाया जाएगा। , निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद बस मालिकों की ओर से किसी प्रकार का दावा, अनुरोध या आपत्ति प्रस्तुत करने पर उस पर विचार नहीं किया जाएगा। निगम की इस कार्रवाई से टर्मिनल परिसर में लंबे समय से जगह घेरे खड़ी अनुपयोगी बसों को हटाने का रास्ता साफ होगा और उपलब्ध स्थान का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Read Also- VB-G RAM G : झारखंड में अब शुरू होगा वीबी-जी राम जी का काम, 125 दिन रोजगार की गारंटी

