Home » Chaibasa News : ताला नहीं टूटा तो खिड़की उखाड़कर नकदी ले भागे थे नाबालिग, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

Chaibasa News : ताला नहीं टूटा तो खिड़की उखाड़कर नकदी ले भागे थे नाबालिग, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बोतल चॉकलेट, पेप्सी की तीन बोतलें और ₹1,000 नकद बरामद किए हैं। दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना पुलिस को बैंक मोड़ स्थित प्रसिद्ध ‘झा स्टोर’ में हुई चोरी का खुलासा करने में सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान तथा नकद राशि बरामद की है। पुलिस की जांच रिपोर्ट के अनुसार, पकड़े गए किशोरों में से एक स्थानीय गुवा का निवासी है, जबकि दूसरा बड़ा जामदा क्षेत्र का रहने वाला है। वारदात की रात बदमाशों ने पहले दुकान के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़ने का प्रयास किया था। जब वे इसमें असफल रहे, तो दुकान के पिछले हिस्से की खिड़की उखाड़कर भीतर दाखिल हुए और नकदी समेत कई सामान समेट कर फरार हो गए।

दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद दुकान मालिक की शिकायत पर गुवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचनाओं, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों को चिन्हित कर पकड़ा। कड़ाई से की गई पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बोतल चॉकलेट, पेप्सी की तीन बोतलें और ₹1,000 नकद बरामद किए हैं। कानून के प्रावधानों के तहत दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि इस चोरी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

स्थानीय व्यापारियों ने जताया आभार

त्वरित कार्रवाई और मामले का सफल खुलासा करने पर स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Read Also Chaibasa Hindi News : सेल प्रबंधन और संयुक्त मजदूर यूनियनों के बीच महत्वपूर्ण वार्ता संपन्न, 15 मांगों पर बनी सहमति, जल्द होगा समाधान

Related Articles

Leave a Comment