Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में सड़क पर खड़े ऑटो को हटाने को लेकर हंगामा, किन्नरों ने ट्रैफिक जवान से की हाथापाई

Jamshedpur News: जमशेदपुर में सड़क पर खड़े ऑटो को हटाने को लेकर हंगामा, किन्नरों ने ट्रैफिक जवान से की हाथापाई

ट्रैफिक जवान ने ऑटो को आगे बढ़ाने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : साकची गोलचक्कर पर शुक्रवार दोपहर ऑटो हटाने को लेकर किन्नर समुदाय और यातायात पुलिस के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर हाथापाई में बदल गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक जवान की वर्दी फाड़े जाने की बात सामने आई है।

बताया गया कि साकची गोलचक्कर के पास एक ऑटो खड़ा था, जिसमें किन्नर समुदाय के कुछ लोग चाय पी रहे थे। व्यस्त सड़क पर ऑटो खड़े रहने से यातायात प्रभावित हो रहा था। इसी दौरान ट्रैफिक जवान ने ऑटो को आगे बढ़ाने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

किन्नर समुदाय की ओर से आरोप लगाया गया कि ट्रैफिक जवान ने उनके साथ बदसलूकी की और कथित तौर पर बल प्रयोग किया। इसके विरोध में कुछ किन्नर सड़क पर उतर आए और जवान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करने लगे। प्रदर्शन के दौरान स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

पुलिसकर्मी को घेरकर हाथापाई

विवाद बढ़ने पर किन्नर समुदाय के कुछ लोगों ने ट्रैफिक जवान को घेर लिया। इसी दौरान हाथापाई हुई, जिसमें जवान की वर्दी फट गई। सड़क पर हंगामे के कारण साकची गोलचक्कर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की कतार लग गई।

पुलिस ने संभाली स्थिति

हंगामे की सूचना मिलने के बाद साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की ओर से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read also –Seraikela Crime: आदित्यपुर की मुस्लिम बस्ती में फायरिंग, सिर में गोली लगने से युवक घायल; दो युवकों पर फायरिंग का आरोप

Related Articles

Leave a Comment