Home » Irfan Ansari : ​स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी,सहियाओं को समय पर भुगतान; NHM कर्मियों को EPF की तैयारी

Irfan Ansari : ​स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी,सहियाओं को समय पर भुगतान; NHM कर्मियों को EPF की तैयारी

Irfan Ansari : सहियाओं के काम को आसान और आधुनिक बनाने के लिए उन्हें जल्द ही नए टैब दिए जाएंगे, जिससे वे गांव-गांव जाकर डेटा आसानी से दर्ज कर सकें।

by Kanchan Kumar
RANCHI : अभिषेक बनर्जी के घायल होने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने चिंता जताई और जरूरत पड़ने पर झारखंड में बेहतर इलाज का प्रस्ताव दिया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली सहियाओं और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सहियाओं के बकाए और सुविधाओं को लेकर कई अहम फैसले लिए हैं।

​अब नहीं होगी भुगतान में देरी

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सहियाओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए अब यह राशि किसी बिचौलिए या लंबे प्रोसेस के बजाय राज्य मुख्यालय से सीधे सहियाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

​हाईटेक होंगी सहिया, संविदा कर्मियों को भी राहत

सहियाओं के काम को आसान और आधुनिक बनाने के लिए उन्हें जल्द ही नए टैब दिए जाएंगे, जिससे वे गांव-गांव जाकर डेटा आसानी से दर्ज कर सकें। अनुबंध (संविदा) पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के मानदेय का भुगतान भी अब सीधे राज्य स्तर से करने की तैयारी चल रही है।

एनएचएम के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को अब भविष्य निधि का लाभ दिया जाएगा। ​इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों में डॉक्टरों के खाली पड़े पदों को भी जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए हैं ताकि आम जनता को बेहतर इलाज मिल सके।

Read Also: BJYM Jharkhand : शशांक राज ने संभाला भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, 30 हजार बूथों तक पहुंचने का लक्ष्य

Related Articles

Leave a Comment