Home » Garhwa Accident: चेचिस की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत,वाहन के साथ भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Garhwa Accident: चेचिस की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत,वाहन के साथ भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा

by Kanchan Kumar
Garhwa Accident News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​गढ़वा : ​नेशनल हाईवे-39 पर उत्तर प्रदेश के विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिन्डूबा गांव में मेदनी खांड लैम्पस के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक नए ट्रक चेचिस और बाइक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के जरिए उसकी शिनाख्त भवनाथपुर के मकरी (धनराडीह) निवासी अगस्त कुमार पिता- राजेंद्र राम के रूप में हुई है। ​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक और चेचिस दोनों ही विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रहे थे। रास्ते में मवेशी चरा रहे एक ग्रामीण ने बताया कि अचानक तेज आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे, तो युवक सड़क पर पड़ा हुआ था।

​भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने घेरा

हादसे के तुरंत बाद चेचिस चालक वाहन समेत मौके से फरार होने लगा। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से उसे रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 के पास रोककर पकड़ लिया गया।

​पूछताछ में चेचिस चालक प्रिंस कुमार का दावा है कि बाइक पहले एक कार से टकराई और अनियंत्रित होकर चेचिस के पिछले पहिये की तरफ आ घुसी।

घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक संख्या UP64 AV 2936 और चेचिस को अपने कब्जे में ले लिया है तथा चालक को हिरासत में ले लिया है। ​शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी हाउस भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Read Also: Gadhwa News : गढ़वा में पुलिस टीम पर हमला, दर्जन भर लोग घायल

Related Articles

Leave a Comment