Home » Ghatshila Rain : जलस्तर बढ़ने के कारण डैम के आठ फाटक खोले गए, लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील

Ghatshila Rain : जलस्तर बढ़ने के कारण डैम के आठ फाटक खोले गए, लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील

जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रह रहे लोगों के लिए बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है और सतर्कता के लिए बराज डैम के सायरन को बजाया जा रहा है

by The Photon News Desk
Ghatshila Rain
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : चार दिनों से लगातार हो रहे बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे बराज डैम का खतरा बढ़ गया, बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शुक्रवार सुबह बराज डैम के आठ फाटक खोल दिया गया। गालूडीह स्थित बराज डैम के 18 फाटक में से आठ फाटक खोल दिया गया। डैम के ओर भी फाटक खोलने की संभावना है, खोले गये फाटक से पूर्वी छोड़ मे 40 क्यूमेक्स जल निकासी हो रही है। डैम मे 92 क्यूमेक्स जल संचय किया गया, वर्तमान मे ओडिशा राज्य को दांई नहर से पानी नहीं दिया जा रहा। जलस्तर बढ़ने से पूर्वी छोड़ के निचले स्तर के लोगों के लिए बाढ़ का खतरा बढ़ गया, सतर्कता के लिए बराज डैम के सायरन बजाया जा रहा है।

मछुआरों व लोगों को किया गया सतर्क

मछुआरों एवं लोगों को डैम के आसपास नहीं जाने को लेकर सतर्क किया जा रहा है। डैम के आसपास नदी किनारे सुरक्षा कर्मी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। मछुआरों भी नदी से दूर रहने की अपील की जा रही है। वहीं, बढ़ते जलस्तर पर बराज प्रमंडल अधिकारी डैम के स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जैसे-जैसे डैम के जलस्तर बढ़ रहा है, उसी अनुसार फाटक खोले जा रहे हैं। डैम में जलस्तर बढ़ने के कारण उल्दा पंचायत के काशीडीह गांव के नदी किनारे स्थित सब्जी एवं धान खेत पानी में डूब गया।

Read Also- Ghatshila News : मां का इलाज कराने जमशेदपुर गया था शुभेंदु, बंद घर का ताला तोड़ 95 हजार नकद और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

Related Articles

Leave a Comment