Home » Jharkhand News: झारखंड के स्कूलों में एक साथ गूंजा ​वंदे मातरम, हजारों बच्चों ने मिलाया सुर

Jharkhand News: झारखंड के स्कूलों में एक साथ गूंजा ​वंदे मातरम, हजारों बच्चों ने मिलाया सुर

राष्ट्रीय चेतना का शंखनाद, विद्या भारती की पहल पर धनबाद समेत देशभर में हुआ 'नमामि भारतम' का आयोजन

by Kanchan Kumar
Vande Mataram School Event
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​धनबाद : राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर देश भर में जारी राजनीतिक बहस के बीच शुक्रवार को झारखंड में देशभक्ति का एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। विद्या भारती की पहल पर धनबाद समेत राज्य के कई स्कूलों में हजारों छात्रों और शिक्षकों ने एक साथ मिलकर पूरे वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया।

​ठीक 11 बजे गूंजा राष्ट्रगीत

‘नमामि भारतम’ अभियान के तहत शुक्रवार सुबह ठीक 11 बजे यह विशेष कार्यक्रम शुरू हुआ। धनबाद के भूली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के अलावा सर्वमंगला विद्यालय, आईएसएल, अभिनव भारती, आदर्श निकेतन और नीरज मेमोरियल विद्यालय जैसे कई संस्थानों में बच्चों ने एक साथ राष्ट्रगीत गाया। इस दौरान 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 3 मिनट 13 सेकंड में संपूर्ण वंदे मातरम (सभी छह छंदों) का पाठ किया।​

Vande Mataram School Event

150 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक पहल

सरस्वती विद्या मंदिर भूली के प्राचार्य रण सुमन सिंह ने बताया कि यह आयोजन वंदे मातरम की रचना के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया है। इस अभियान के जरिए देशभर में 25 हजार से ज्यादा जगहों पर 1 करोड़ से अधिक छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों ने एक ही समय पर संपूर्ण वंदे मातरम गाया। आमतौर पर स्कूलों में वंदे मातरम के सिर्फ शुरुआती दो छंद ही गाए जाते हैं, लेकिन इस कार्यक्रम में पहली बार सभी छह छंदों का सामूहिक गायन कराया गया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, वंदे मातरम के महत्व और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ना है। इस दौरान स्कूलों में राष्ट्रगीत के इतिहास पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Read Also: Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर जयराम महतो ने रख दी बड़ी मांग, कहा- गुरु-शिष्य को मिले बराबर सम्मान

Related Articles

Leave a Comment