Home » Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर जयराम महतो ने रख दी बड़ी मांग, कहा- गुरु-शिष्य को मिले बराबर सम्मान

Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर जयराम महतो ने रख दी बड़ी मांग, कहा- गुरु-शिष्य को मिले बराबर सम्मान

बिनोद बाबू की जयंती पर गूंजा ‘पढ़ो और लड़ो’ का संदेश, प्रतिमा स्थापना की मांग ने छेड़ी नई बहस, धनबाद-बलियापुर में मेधावी छात्रों और किसानों का हुआ सम्मान

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​धनबाद: झारखंड की माटी और अलग राज्य आंदोलन की मजबूत बुनियाद रखने वाले भीष्म पितामह स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती राज्यभर में बड़े ही आदर और उत्साह के साथ मनाई गई। धनबाद से लेकर बलियापुर तक आयोजित कार्यक्रमों में न सिर्फ उनके जीवन-दर्शन को याद किया गया, बल्कि झारखण्ड की भावी राजनीति और सामाजिक सम्मान को लेकर एक नया मुद्दा भी सामने आ गया।

लवकुश सेवा संघ की श्रद्धांजलि सभा

जयंती के विशेष अवसर पर धनबाद के एक स्थानीय होटल में लवकुश सेवा संघ द्वारा श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी। इसमें डुमरी विधायक जयराम महतो ने बिनोद बाबू के योगदान को रेखांकित करते हुए राज्य सरकार से एक बेहद भावुक और राजनीतिक रूप से अहम मांग रख दी।
​जयराम महतो ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झारखंड निर्माण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन और बिनोद बिहारी महतो, दोनों का योगदान अद्वितीय रहा है। उन्होंने रिश्ते का हवाला देते हुए याद दिलाया कि बिनोद बाबू गुरु थे और शिबू सोरेन उनके प्रिय शिष्य।

जिस तरह राज्य के हर जिले, प्रखंड और कस्बे में दिशोम गुरु की प्रतिमाएं लगाकर उन्हें श्रद्धा दी जा रही है, ठीक उसी तरह बिनोद बाबू की स्मृतियों को सहेजने के लिए भी सरकारी स्तर पर मूर्तियां स्थापित की जानी चाहिए। उन्होंने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से भी इस दिशा में ठोस पहल करने की गुजारिश की।

​शिक्षा ही बदलाव का सबसे बड़ा हथियार, पढ़ो और लड़ो

समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और वक्ताओं ने बिनोद बाबू के प्रसिद्ध मूलमंत्र ‘पढ़ो और लड़ो’ पर गहराई से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि बिनोद बाबू केवल राजनीतिक नेता नहीं थे, बल्कि एक दूरदर्शी समाज सुधारक थे। उनका मानना था कि जब तक शोषित, वंचित और पिछड़ा वर्ग शिक्षित नहीं होगा, तब तक वह अपने अधिकारों की लड़ाई नहीं जीत सकता। आज का युवा वर्ग यदि उनके इस विचार को अपना ले, तो समाज की कई कुरीतियां अपने आप खत्म हो सकती हैं।

​इस अवसर पर राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद,सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने भी स्वर्गीय महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।

​बलियापुर में मना उत्सव, होनहारों और अन्नदाताओं का हुआ सम्मान

जयंती की गूंज केवल सभाओं तक सीमित नहीं रही। बलियापुर स्थित बीबीएम इंटर कॉलेज परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने बिनोद बाबू को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक बना रहेगा।

​कॉलेज परिसर में जयंती को एक अलग अंदाज में मनाया गया। यहां शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली नई प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही, समाज की रीढ़ कहे जाने वाले स्थानीय किसानों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। आयोजकों का कहना था कि बिनोद बाबू हमेशा खेत-खलिहान और शिक्षा से जुड़े लोगों के पक्षधर रहे, इसलिए अन्नदाताओं और विद्यार्थियों का यह सम्मान ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Read Also: Garhwa Crime News: गढ़वा में फोन में उलझी रही खाकी! पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से कैदी फरार 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment