Home » West Singhbhum News: गुवा में बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में यूनियनों का प्रदर्शन, सेल प्रबंधन का फूंका पुतला

West Singhbhum News: गुवा में बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में यूनियनों का प्रदर्शन, सेल प्रबंधन का फूंका पुतला

by Rajeshwar Pandey
Guwa Biometric Attendance Protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में सेल प्रबंधन द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के निर्णय के खिलाफ शनिवार शाम संयुक्त यूनियन के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। सेलकर्मियों, ठेका श्रमिकों एवं महिला कार्यकर्ताओं ने गुवा सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष प्रबंधन का पुतला दहन किया।

कोर्ट के फैसले तक इंतजार करे प्रबंधन: यूनियन

प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों में व्यापक असंतोष है और प्रबंधन उनकी आपत्तियों की अनदेखी कर रहा है। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ने 15 जून तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। ऐसे में अंतिम निर्णय आने से पहले व्यवस्था लागू करने का प्रयास न्यायालय की अवमानना और संविधान की भावना के विरुद्ध होगा।

Guwa Biometric Attendance Protest

लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा

रामा पांडे ने कहा कि संयुक्त यूनियन न्यायपालिका का पूरा सम्मान करती है और 15 जून को न्यायालय जो भी फैसला देगा, उसे सभी यूनियनें स्वीकार करेंगी। लेकिन तब तक बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

ये रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के विश्वजीत तांती व मनोज सिंह, झारखंड मजदूर मोर्चा के पंचम जॉर्ज सोय, सप्लाई मजदूर संघ के राजेश कोड़ा, सारंडा मजदूर संघ के कुल बहादुर समेत विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी, सेलकर्मी और ठेका मजदूर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read Also: West Singhbhum News: चक्रधरपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय समापन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय रहा माहौल

Related Articles

Leave a Comment