Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में 17-18 अगस्त को लगेगा मानसून ट्रेड फेयर, महिला उद्यमियों को मिलेगा कारोबार बढ़ाने का मंच

Jamshedpur News : जमशेदपुर में 17-18 अगस्त को लगेगा मानसून ट्रेड फेयर, महिला उद्यमियों को मिलेगा कारोबार बढ़ाने का मंच

Jamshedpur News : चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने रविवार को कहा कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ व्यापार को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Monsoon Trade Fair 2026 for Women Entrepreneurs
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और हस्तकरघा व कुटीर उद्योग से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री 17 एवं 18 अगस्त को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में दो दिवसीय “मानसून ट्रेड फेयर-2026” का आयोजन करेगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चैंबर की ओर से आयोजित यह मेला हर वर्ष दो बार लगाया जाता है। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन अब केवल व्यापारिक मेला नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण अभियान बन चुका है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इस बार के मेले में शहर और आसपास की महिला उद्यमी अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। आगंतुकों को विभिन्न प्रकार की राखियां, कुर्तियां, साड़ियां, फैशन ज्वेलरी, चादरें, हस्तनिर्मित मोमबत्तियां, गृह सज्जा की वस्तुएं, हस्तशिल्प, गिफ्ट आइटम तथा दैनिक उपयोग की कई आकर्षक और उपयोगी चीजें एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। साथ ही कई महिला उद्यमी अपने नए और अभिनव उत्पाद भी प्रदर्शित करेंगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने रविवार को कहा कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ व्यापार को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता किसी भी विकसित अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव होती है और चैंबर लगातार ऐसे अवसर उपलब्ध करा रहा है, जहां महिलाएं अपने हुनर को व्यवसाय में बदल सकें।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि यह ट्रेड फेयर महिला उद्यमियों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। इससे स्थानीय हस्तकरघा, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग को नई पहचान मिलेगी तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने शहरवासियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

महासचिव पुनीत कांवटिया ने बताया कि यह ट्रेड फेयर वर्षों से महिला उद्यमियों के लिए एक भरोसेमंद मंच साबित हुआ है। यहां उन्हें अपने उत्पादों के विपणन के साथ ग्राहकों से सीधे जुड़ने और नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का मौका मिलता है। इस बार भी मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे।

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी और संयोजक सुमन नागेलिया ने बताया कि मेले के लिए “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर स्टॉल बुकिंग जारी है। उन्होंने शहरवासियों से 17 और 18 अगस्त को चैंबर भवन पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर महिला सशक्तिकरण की इस पहल को सफल बनाने की अपील की।

Read Also: Seraikela News: आदित्यपुर के आषंगी चेक डैम में डूबा NIT जमशेदपुर का छात्र, छात्रों ने सड़क की जाम

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles