Home » Jamshedpur Murder: गोविंदपुर में हुए गुलशन हत्याकांड का खुलासा, पुराने साथी ने साथियों संग मिलकर की थी हत्या

Jamshedpur Murder: गोविंदपुर में हुए गुलशन हत्याकांड का खुलासा, पुराने साथी ने साथियों संग मिलकर की थी हत्या

घटना वाले दिन जय कर्मकार ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पहले गुलशन की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर मर्डर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में रेल लाइन किनारे मिले गुलशन कुमार उर्फ गुलशन प्रसाद के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि गुलशन की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके पुराने साथी जय कुमार उर्फ जय कर्मकार ने अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने रविवार को बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी जय कर्मकार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में वह और गुलशन एक डकैती के मामले में साथ जेल जा चुके थे। जेल से बाहर आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा था, जो बाद में खूनी रंजिश में बदल गया।

पुलिस जांच के अनुसार, घटना वाले दिन जय कर्मकार ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पहले गुलशन की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव को गदरा के पास रेल लाइन किनारे फेंक दिया, ताकि मामला ट्रेन हादसे में हुई मौत का प्रतीत हो।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव मिलने के बाद परिजनों की शिकायत पर पहले अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर जय कर्मकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Read also Ranchi News : आयुष्मान योजना में बड़ा खुलासा: झारखंड के 36 अस्पताल बिना फायर एनओसी के कर रहे इलाज, HEM 2.0 माइग्रेशन भी अधूरा

Related Articles

Leave a Comment