Home » Chaibasa News : बेनाम बादशाह ने सोरेन सिपाही को 2-0 गोल से हराकर बना चैंपियन

Chaibasa News : बेनाम बादशाह ने सोरेन सिपाही को 2-0 गोल से हराकर बना चैंपियन

बीपीएमसी उलिहातु की ओर से 27वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय कारगिल शहीद स्व. टिपराय पूर्ति स्मारक फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : सदर प्रखंड के बीपीएमसी उलिहातु की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कारगिल शहीद स्व. टिपराय पूर्ति स्मारक फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल भाई ब्लैक शूटर सोरेन सिपाही बनाम दीवाना क्लब सिकुरसाई बेनाम बादशाह के बीच खेला गया। इसमें दीवाना क्लब सिकुरसाई बेनाम बादशाह ने भाई ब्लैक शूटर सोरेन सिपाही को 2-0 गोल से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर एजेसी गुनाबासा रिमिल एफसी की टीम एवं चौथे स्थान पर राजीव गांधी सीकेपी की टीम रही।

प्रतियोगिता के फाइनल सह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। अंत में अतिथियों के हाथों विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अतिथियो ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल में भी असीम संभावनाएं हैं। खिलाड़ी नशे से दूर रहकर खेल के प्रति एक लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से खेले सफलता जरूर मिलेगी। विजेता टीम बेनाम बादशाह को 1 लाख 10 हजार रुपए नकद एवं उपविजेता टीम सोरेन सिपाही को 80 हजार रुपए नकद पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। वहीं तीसरे स्थान पर रहे एजेसी गुनाबासा एवं चौथे स्थान पर रही राजीव गांधी सीकेपी को 40-40 हजार रुपए नकद प्रदान किया गया।

40 प्लस में सरायकेला एफसी चैंपियन

40 प्लस फुटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला सोनापोसी एफसी बनाम सरायकेला एफसी के बीच खेला गया। इसमें सरायकेला एफसी ने 1-0 गोल से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम सरायकेला एफसी को एक खस्सी एवं उपविजेता टीम सोनापोसी एफसी को एक खस्सी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। वहीं तीसरे व चौथे स्थान पर रही टीम को भी एक एक खस्सी प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। Read Also West Singhbhum News : जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे अनमोल पूंजी : सांसद जोबा माझी

Related Articles

Leave a Comment