
Jamshedpur : जमशेदपुर में चापड़ का खौफ खत्म नहीं हो रहा है। जुगसलाई के पहलवान डेरा में एक बार फिर चापड़ चला है। पहलवानडेरा में एक युवक पर तीन बदमाशों ने चापड़ से हमला किया। घटना 13 सितंबर की है। 6 दिन बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेजा है। इस मामले में जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी नसीम मैरिज हाल के पास के रहने वाले निजाम ने जुगयलाई थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था।
उन्होंने गरीब नवाज कॉलोनी के ही खुर्शीद अयान और इमरान और पल्टू बच्चा को आरोपी बनाया। पल्टू बच्चा जुगसलाई के गौरी शंकर रोड का रहने वाला है। पुलिस ने अयान और इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उनके पास से घटना में प्रयुक्त चापड़ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि खुर्शीद उर्फ भाकुड़ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। खुर्शीद की गिरफ्तारी के बाद चापड़ बरामद हो सकता है। गौरतलब है कि खुर्शीद, अयान और इमरान का जुगसलाई में आतंक है। यह लोग पहले भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनका सरदार ठाकुर बताया जा रहा है। इलाके के लोग इसे त्रस्त हैं।
Read Also-Dhanbad Crime: धनबाद में अनोखी लूट, नकदी-गहने नहीं, 17 खस्सी ले गए लुटेरे, CCTV में कैद हुई वारदात

