Home » Dhanbad Crime: धनबाद में अनोखी लूट, नकदी-गहने नहीं, 17 खस्सी ले गए लुटेरे, CCTV में कैद हुई वारदात

Dhanbad Crime: धनबाद में अनोखी लूट, नकदी-गहने नहीं, 17 खस्सी ले गए लुटेरे, CCTV में कैद हुई वारदात

बकरे लूटने हथियारों से लैस हो वाहन लेकर आए थे लुटेरे, कर्मचारियों को बंधक बना दिया घटना को अंजाम

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​धनबाद : शहर के व्यस्त इलाके में हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। बिनोद बिहारी चौक के पास नावाडीह इलाके में शनिवार देर रात कुछ नकाबपोश लुटेरे पहुंचे। वे किसी गहने या नकदी पर नहीं, बल्कि एक मीट दुकान पर रखे 17 कीमती बकरों (खस्सी) पर हाथ साफ कर गए।
​यह पूरी घटना रात के लगभग 2 बजे की है। नारायण मंडल की ‘झटका मीट दुकान’ पर रोजाना की तरह दो कर्मचारी रखवाली के लिए अंदर सो रहे थे। इसी बीच हथियारबंद लुटेरे चुपके से परिसर में घुसे। उन्होंने सो रहे कर्मचारियों पर सीधा धारदार हथियार (चापड़) तान दिया। बदमाशों ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि अगर किसी ने आवाज उठाई या विरोध किया, तो जान से मार दिए जाओगे।

​कर्मचारी खौफ के मारे चुपचाप पड़े रहे। इसके बाद बदमाशों ने गोदाम में बंधे 17 खस्सियों को बाहर निकाला। दुकान के बाहर उन्होंने पहले से एक पिकअप गाड़ी खड़ी कर रखी थी। सभी बकरों को गाड़ी में लादा और बड़ी आसानी से अंधेरे में गायब हो गए।
​सुबह जब डरे-सहमे कर्मचारियों ने पूरी आपबीती दुकान मालिक को बताई, तब मामले का खुलासा हुआ। मालिक के मुताबिक, चोरी गए बकरों की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।

​सीसीटीवी में कैद हुई लुटेरों की करतूत

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। फुटेज में बदमाशों की हर हरकत और उनकी गाड़ी साफ दिखाई दे रही है। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।
​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज की मदद से गिरोह के सदस्यों की पहचान की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी गई है।
​इतने व्यस्त चौराहे पर हुई इस वारदात से स्थानीय दुकानदारों में गहरा रोष है। व्यापारियों का कहना है कि रात के समय इलाके में पुलिस की सुरक्षा और गश्त बढ़ाई जाए। दुकानदारों ने मांग की है कि लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनका माल बरामद किया जाए।
Read Also:  Jharkhand Teacher Recruitment : डिग्री एक जैसी, नंबर भी एक जैसे! जानिए क्यों विवादों में घिरीं प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की डिग्रियां * 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment