Home » Jamshedpur News : गौ सम्मान अभियान को लेकर संतों का आह्वान, 17 दिसंबर को रांची में जुटेंगे 25 हजार गौ भक्त

Jamshedpur News : गौ सम्मान अभियान को लेकर संतों का आह्वान, 17 दिसंबर को रांची में जुटेंगे 25 हजार गौ भक्त

गौ रक्षा और गौ सेवा को लेकर संतों की ओर से चलाए जा रहे गौ सम्मान अभियान के तहत रविवार को जमशेदपुर में झारखंड प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गौ रक्षा और गौ सेवा को लेकर संतों की ओर से चलाए जा रहे गौ सम्मान अभियान के तहत रविवार को जमशेदपुर में झारखंड प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सरायकेला जिले से भी बड़ी संख्या में गौ भक्तों की भागीदारी की अपील की गई।

पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज ने बताया कि उनका प्रवास सरायकेला और चाईबासा में भी प्रस्तावित है। उन्होंने दोनों जिलों के गौ भक्तों से 17 दिसंबर को भारत सरकार को सौंपे जाने वाले ज्ञापन के समर्थन में अधिक से अधिक हस्ताक्षर कराने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गौ रक्षा और गौ सेवा से जुड़े विषयों को लेकर देशभर में बड़ी संख्या में हस्ताक्षर एकत्र किए जा रहे हैं। झारखंड में रांची में हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस अवसर पर करीब 25 हजार गौ भक्तों के रांची पहुंचने की बात कही गई है।

स्वामी सोमेंद्र महाराज ने सरायकेला जिले के कार्यकर्ताओं से अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा और गौ रक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

Read also – Jamshedpur News : जुगसलाई में हत्या की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार; हथियार और देसी कट्टा बरामद

Related Articles

Leave a Comment