
Jamshedpur : साकची स्थित गंगोत्री कॉम्प्लेक्स में बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से रविवार को राधाष्टमी के शुभ अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए खूंटी पूजा एवं भूमि पूजन किया गया। पंडित लक्ष्मीकांत महाराज ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई।
श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
खूंटी पूजा में गंगोत्री कॉम्प्लेक्स के निवासी एवं पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह यजमान राजकिशोर प्रसाद ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। इस अवसर पर परिसर में रहने वाले श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मां दुर्गा की आराधना की।
कमेटी के सदस्यों ने किया सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा कमेटी के सचिव सुमन दास, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक संतोष कुमार साहू, राजा सुब्रमण्यम अप्पू, अन्निदो विश्वास, ईश्वर राव, अजय सिंह, शक्ति कुमार, संदीप कुमार दीक्षित सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल राव एवं एच.के. श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
महिलाएं रही काफी सक्रिय
महिला सदस्यों में मौसमी साहू, प्रियंका सिंह, अर्चना कुमारी, कंचन लता, पूरना दास, मौमिता चौधरी, रिया राय चौधरी, अंजू तिवारी, नीतू सिंह, रीता श्रीवास्तव, ज्योति प्रभा, अमृता कुमारी, तुलसी, किरण सिंह, बुलबुल रानी, अनीता भौमिक, अनीता देवी, वंदना बरुआ, सुभद्रा, सुशीला, अल्पना चटर्जी, रीमा कुमारी, दीपेंद्र नंदी समेत अन्य लोगों ने आयोजन में सहयोग किया।

