Home » Chaibasa Health Camp : रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा निःशुल्क पीपीएच स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 55 लोगों ने उठाया लाभ

Chaibasa Health Camp : रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा निःशुल्क पीपीएच स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 55 लोगों ने उठाया लाभ

शिविर के दौरान लंबाई, वजन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की निःशुल्क जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के प्रति भी जागरूक किया गया

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa health camp
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा रविवार को प्रातः 7:00 बजे से 10:30 बजे तक शहीद पार्क गेट के समीप निःशुल्क पीपीएच (PPH) स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 65 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान लंबाई (Height), वजन (Weight), रक्तचाप (Blood Pressure) एवं रक्त शर्करा (Sugar) की निःशुल्क जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के प्रति भी जागरूक किया गया।

रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष रोटेरियन अमित पोद्दार ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से क्लब समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करता रहता है, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और बीमारियों की समय पर पहचान हो सके। इस सेवा कार्य का आयोजन रोटेरियन सुशील मूंधड़ा द्वारा अपने स्वर्गीय सुपुत्र अक्षत मूंधड़ा की पुण्य स्मृति में किया गया।

अवसर पर रहीं इनकी उपस्थित

इस अवसर पर रोटेरियन अमित पोद्दार, रोटेरियन सुशील मूंधड़ा, रोटेरियन अनिल शर्मा, रोटेरियन महेश खत्री, रोटेरियन सौरव प्रसाद, रोटेरियन सुशील चौमाल, रोटेरियन रमेश चंद्र दत्तानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

चिकित्सकीय टीम के सराहनीय सहयोग के लिए आभार

शिविर का संचालन डॉ. सौम्या सेनगुप्ता एवं सदर अस्पताल, चाईबासा की चिकित्सकीय टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले डॉ. सौम्या सेनगुप्ता, सदर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम, सभी रोटेरियन सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Read Also- Jharkhand Silk Farmer : झारखंड के रेशम किसान ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया राज्य का मान

Related Articles

Leave a Comment