Home » Jamshedpur News : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की जिला कमेटी गठित, राकेश साहू बने जिलाध्यक्ष

Jamshedpur News : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की जिला कमेटी गठित, राकेश साहू बने जिलाध्यक्ष

7 अगस्त को जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर होगा प्रदर्शन

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के गठन को लेकर रविवार को साकची स्थित स्टील हाउस में विशेष बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार नीलेश के निर्देश पर आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नई जिला कार्यकारिणी के गठन और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

गुप्त मतदान से हुआ पदाधिकारियों का चयन

जिला कमेटी के गठन की प्रक्रिया के तहत रंगनाथ प्रसाद साहू और चंद्रिका प्रसाद विदेशी साहू को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया।                          इसके बाद जिला अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए आमसभा में सदस्यों की राय ली गई। गुप्त मतदान के बाद राकेश साहू को जिलाध्यक्ष, अशोक साव को महामंत्री तथा सुरेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार नीलेश ने तीनों पदाधिकारियों के मनोनयन की औपचारिक घोषणा की।

संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि संगठन को मजबूत और एकजुट बनाकर समाज के अधिकारों और विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज साव की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी और क्षेत्रीय कमेटियों का भी गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि रिक्त पदों पर जल्द मनोनयन किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्षों को 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी कमेटी गठित कर जिला कमेटी को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया।

जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे पर आंदोलन का फैसला

बैठक में तेली समाज का जाति प्रमाण पत्र पूर्व की भांति जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस मुद्दे पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

बैठक में रंगनाथ प्रसाद और रामगोपाल जायसवाल को मुख्य संरक्षक, अरविंद साहू और अवधेश कुमार को संरक्षक बनाया गया। पूजा साव को महिला जिला अध्यक्ष, गौतम साहू को युवा जिला अध्यक्ष तथा विपिन साहू को शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिला कार्यकारिणी में शिवलोचन साव एवं राहुल को कार्यकारी अध्यक्ष, रंजीत कुमार साव को वरीय उपाध्यक्ष तथा सुरेश प्रसाद, कमलेश साव, उमेश साव, शैलेंद्र कुमार, पिंटू साव और पप्पू साव सहित कई अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

समाज से आंदोलन में भागीदारी की अपील

बैठक के सफल आयोजन में अजय, सरवन, मनोज, रमाकांत सहित संगठन के कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। अंत में संगठन के नेताओं ने समाज के लोगों से सात अगस्त को प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होकर तेली समाज के जाति प्रमाण पत्र की मांग को मजबूती से उठाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Comment