Home » Chaibasa News : प्रोजेक्ट परख–तैयारी उड़ान की ओलंपियाड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Chaibasa News : प्रोजेक्ट परख–तैयारी उड़ान की ओलंपियाड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Project PARAKH-Taiyari Udaan: 1542 छात्रों ने दी परीक्षा, टॉप 100 को मिलेगा बोर्ड की तैयारी में विशेष सहयोग।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में छात्रों की शैक्षणिक मजबूती के लिए चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट परख–तैयारी उड़ान’ के तहत परख ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन रविवार को जिले के तीन केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में किया गया।

तीन केंद्रों पर हुई परीक्षा

परीक्षा मारवाड़ी+2 उच्च विद्यालय चक्रधरपुर, टाटा कॉलेज चाईबासा और राजकीय रसेल+2 उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर में आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 1,714 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इनमें से 1,542 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 172 अनुपस्थित रहे।

सभी सुविधाएं रहीं उपलब्ध

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, रोशनी, पंखे, बैठने के लिए बेंच-डेस्क सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरा आयोजन पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष पहल

‘प्रोजेक्ट परख–तैयारी उड़ान’ का मकसद छात्रों की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाना और उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है। इस योजना के जरिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 छात्रों का किया जाएगा चयन

ओलंपियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को माध्यमिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और शैक्षणिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे बेहतर परिणाम लाकर अपना भविष्य संवार सकें।

जिला प्रशासन ने परीक्षा को सफल बनाने के लिए जताया आभार

जिला प्रशासन ने परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों, परीक्षा कर्मियों और संबंधित विभागों का आभार जताया है।

Read Also West Singhbhum News : जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे अनमोल पूंजी : सांसद जोबा माझी

Related Articles

Leave a Comment