Home » RANCHI NEWS: अनिल टाइगर हत्याकांड का सुपारी किलर कोलकाता से गिरफ्तार, इतने महीने से चल रहा था फरार

RANCHI NEWS: अनिल टाइगर हत्याकांड का सुपारी किलर कोलकाता से गिरफ्तार, इतने महीने से चल रहा था फरार

भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की साजिश और घटना को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप

by Vivek Sharma
अरेस्ट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची पुलिस को भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में सफलता मिली है। मामले में 14 माह से फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस बीच रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे कोलकाता से दबोच लिया।

आरोपित सूरज पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की साजिश और घटना को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप है। इस हत्याकांड के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Comment