Home » ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर : अनिल मोदी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर : अनिल मोदी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ‘विकसित भारत’ के संकल्प को गति देगा और देश के साथ झारखंड की आर्थिक एवं औद्योगिक प्रगति में भी अहम भूमिका निभाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Tata Pigments Underbridge Waterlogging Solution
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने भारत में आयोजित होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाला यह सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति और वैश्विक व्यापारिक क्षमता को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

अनिल मोदी ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन से व्यापार, निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। इससे वैश्विक आर्थिक मंच पर भारत की भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि खनिज और औद्योगिक संसाधनों से समृद्ध झारखंड के लिए भी सम्मेलन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। राज्य के खनिज, मैन्युफैक्चरिंग, उद्योग और अन्य कारोबारी क्षेत्रों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के साथ निवेश की नई संभावनाएं बन सकती हैं।

अनिल मोदी ने विश्वास जताया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ‘विकसित भारत’ के संकल्प को गति देगा और देश के साथ झारखंड की आर्थिक एवं औद्योगिक प्रगति में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Read also – Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: निखार सबलोक हत्याकांड: हत्या के दिन चार बार भेजी गई लोकेशन, हर बार सार्जेंट को मिलते थे ₹7 हजार

Related Articles

Leave a Comment