Home » Seraikela News: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सचिन को लेकर दलमा के जंगलों में हथियारों की तलाश, बंगाल पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Seraikela News: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सचिन को लेकर दलमा के जंगलों में हथियारों की तलाश, बंगाल पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात नक्सली राम प्रसाद मार्डी उर्फ महादेव उर्फ सचिन की निशानदेही पर शनिवार को बांकुड़ा पुलिस ने दलमा के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीम उसे साथ लेकर चांडिल पहुंची और स्थानीय सुरक्षा बलों के सहयोग से दलमा पहाड़ के दुर्गम इलाकों में संभावित नक्सली ठिकानों की तलाशी ली।

मिली जानकारी के अनुसार, सचिन ने जंगल में हथियार और गोला-बारूद छिपाए जाने वाले संभावित स्थानों की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद बांकुड़ा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ पहुंची टीम ने दलमा के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया।

हथियार और गोला-बारूद की तलाश

पुलिस ने सचिन की निशानदेही पर जंगल के उन इलाकों की बारीकी से जांच की, जहां नक्सलियों द्वारा हथियार या कारतूस छिपाकर रखे जाने की आशंका थी। दुर्गम और घने जंगलों में पुलिस जवानों ने काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

हालांकि, अभियान के दौरान पुलिस को क्या सफलता मिली, इसकी आधिकारिक पुष्टि देर रात तक नहीं हो सकी। मौके से हथियार या गोला-बारूद बरामद हुआ है या नहीं, इसकी भी पुलिस की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।

पहले भी बरामद हो चुके हैं हथियार

दलमा और चांडिल के आसपास के जंगल लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील रहे हैं। पूर्व में गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर दलमा के जंगलों से हथियार और कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। ऐसे में आत्मसमर्पित नक्सली सचिन की निशानदेही पर चलाया गया यह अभियान सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment