Home » Jamshedpur Health News: MGM अस्पताल में जल्द शुरू होगी कैंसर और किडनी रोग की OPD , चल रही तैयारी

Jamshedpur Health News: MGM अस्पताल में जल्द शुरू होगी कैंसर और किडनी रोग की OPD , चल रही तैयारी

अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर बलराम झा ने शनिवार को बताया कि उनके अस्पताल में प्रतिदिन डेढ़ सौ से 200 मरीज ऐसे आते हैं, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित होते हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
MGM Medical College
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में जल्द ही कैंसर और किडनी रोग की सुपर स्पेशलिटी ओपीडी शुरू होने जा रही है। यह ओपीडी शुरू होने से कोल्हान के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। कोल्हान ही नहीं पूर्वी सिंहभूम से सटे पश्चिम बंगाल के मरीज भी एमजीएम अस्पताल का रुख करते हैं। उनके लिए भी आसानी हो जाएगी।

एमजीएम अस्पताल में कैंसर और किडनी रोग की ओपीडी चलाने की तैयारी चल रही है। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर बलराम झा ने शनिवार को बताया कि उनके अस्पताल में प्रतिदिन डेढ़ सौ से 200 मरीज ऐसे आते हैं, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित होते हैं। एमजीएम अस्पताल ने एक रिपोर्ट तैयार की और पता चला कि जो भी मरीज आते हैं, उसमे कैंसर और किडनी रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक होती है।

एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग बढ़ा रहा सुविधाएं

अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग को यह रिपोर्ट भेजी। इसके बाद फैसला किया गया है कि एमजीएम हॉस्पिटल में कैंसर और किडनी रोग की ओपीडी भी शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अंकोलॉजी और अंको सर्जरी के अलावा नेफ्रोलॉजी विभाग की भी ओपीडी शुरू होने से कैंसर और किडनी रोग के पीड़ितों को काफी फायदा पहुंचेगा।

रांची, कोलकाता या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था मरीजों को

अभी तक यह मरीज डॉक्टरी परामर्श के लिए रांची, कोलकाता या अन्य निजी अस्पतालों में जाते थे। वहां इन्हें भारी खर्च उठाना पड़ता था। एमजीएम अस्पताल में यह सुविधा हो जाने से अब इन्हें भारी भरकम खर्च से निजात मिलेगी।
अस्पताल परिसर में मुफ्त में यह सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा अस्पताल परिसर की पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी व्यवस्था भी मजबूत बनाई जा रही है।

Read also Jamshedpur Education: वेतन भुगतान को लेकर शिक्षकों ने किया DEO का घेराव, कहा- बाउंस हो रही लोन की किस्त, मंगलवार तक दो महीने की सैलरी देने का हुआ फैसला

Related Articles

Leave a Comment