Home » West Singhbhum News : तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 36 गोवंशीय पशु जब्त, दो गिरफ्तार

West Singhbhum News : तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 36 गोवंशीय पशु जब्त, दो गिरफ्तार

West Singhbhum News : जराइकेला से लेकर चक्रधरपुर तक पुलिस की चल रही है ढिलाई, पशु लेकर आसानी से पार हो जाते हैं तस्कर 

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : गोवंशीय पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में गोइलकेरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास छापेमारी कर 36 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। साथ ही पशुओं की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनुआ प्रखंड के बारी ग्राम निवासी विवेकानंद प्रधान और विजयानंद प्रधान शामिल हैं। दोनों सगे भाई हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं की तस्करी हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने फोर्स के साथ रघुनाथपुर गांव के पास छापेमारी की। पुलिस को देखते ही गौ तस्कर भागने लगे। जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया। वहीं मौके से 36 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बताया जा रहा है कि गोवंशीय पशुओं को ओड़िशा के अंगरपदा से लाया जा रहा था। जिसकी तस्करी करते हुए पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी थी। जब्त गोवंशीय पशुओं को गोइलकेरा थाने में रखा गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पुलिस की कार्रवाई के बाद रूट बदला

इलाके में गोवंशीय पशुओं की तस्करी पिछले दो दशकों से जारी है। ओड़िशा के खटकुलबहार, राजगांगपुर, अंगरपदा और बिश्रा आदि इलाकों से गोवंशीय पशुओं को हांककर आनंदपुर और गोइलकेरा के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पिछले कुछ दिनों में ग्रामीणों के विरोध और पुलिस प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बाद तस्करों द्वारा मुख्य मार्ग को छोड़ जंगल के रास्ते पशुओं की तस्करी की जा रही है। कभी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे जंगली रास्तों से पशुओं की तस्करी हो रही है। मनोहरपुर, आनंदपुर और सोनुआ के बारी के तस्कर इस धंधे में लिप्त हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also: Chaibasa News : पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles