Home » Jamshedpur Double Down Bar: डबल डाउन बार हत्याकांड में मृत हिमांशु के परिजनों से मिलने पहुंचे झामुमो जिला अध्यक्ष, CM और DGP से कराई बात

Jamshedpur Double Down Bar: डबल डाउन बार हत्याकांड में मृत हिमांशु के परिजनों से मिलने पहुंचे झामुमो जिला अध्यक्ष, CM और DGP से कराई बात

सीएम और डीजीपी ने मामले में कड़ी कार्रवाई और सभी हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

by Mujtaba Haider Rizvi
bistupur double down bar murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के सामने शनिवार को हुए हत्याकांड में मृत हिमांशु सिंह के घर मंगलवार को झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन और वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल पहुंचे। इन लोगों ने हिमांशु सिंह के परिजनों को सांत्वना दी। उन्हें बताया कि सरकार इस मामले को देख रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल के साथ झामुमो के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी भी थे। झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी तदाशा मिश्रा को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

इसके बाद इनकी बात परिजनों से कराई गई है। सीएम और डीजीपी ने आश्वासन दिया है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें बताया गया कि डीजीपी के आदेश के बाद ही बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे को निलंबित किया गया है। इसके अलावा तीन और पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। डीडी बार को सील कर दिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Read also West Singhbhum Success Story : सरकारी योजना से बदली सरिता की तकदीर, उद्यमी बन अन्य महिलाओं को भी दिया रोजगार

Related Articles

Leave a Comment