Home » SIMDEGA NEWS: कोलेबिरा में युवती की गोली मारकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

SIMDEGA NEWS: कोलेबिरा में युवती की गोली मारकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

by Vivek Sharma
LATEHAR: लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया गांव में शिकार के दौरान रामेश्वर उरांव की गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SIMDEGA: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव में शनिवार को युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मृतका की पहचान नवाटोली निवासी मो. हुसैन की 22 वर्षीय पुत्री जेबा परवीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर ने जेबा के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजन युवती को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए रांची ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवती की मौत से परिवार सदमे में है। बताया गया कि उसकी मां स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और राशन दुकान चलाती हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना प्रभारी हर्ष कुमार ने बताया कि युवती और एक युवक के बीच संबंध होने की बात सामने आई है। इस संबंध को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद और बातचीत हुई थी।

Related Articles