Home » Jamshedpur News : बिष्टुपुर के अन्ना किचन में डोसे में कॉकरोच मिलने के आरोप पर हंगामा, ग्राहकों ने उठाए सफाई पर सवाल

Jamshedpur News : बिष्टुपुर के अन्ना किचन में डोसे में कॉकरोच मिलने के आरोप पर हंगामा, ग्राहकों ने उठाए सफाई पर सवाल

Jamshedpur News : मामले पर अन्ना किचन के संचालक राजू भाई ने घटना पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट की ओर से हुई इस चूक को गंभीरता से लिया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर में संचालित अन्ना किचन में रविवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक ग्राहक ने डोसे में कथित तौर पर कॉकरोच मिलने का आरोप लगाया। खाना खाते समय ग्राहक की नजर डोसे में पड़े संदिग्ध कीट पर पड़ी, जिसके बाद उसने तत्काल भोजन करना बंद कर दिया और इसकी शिकायत रेस्टोरेंट प्रबंधन से की।

घटना की जानकारी मिलते ही रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य ग्राहकों ने भी नाराजगी जताई। ग्राहकों ने भोजन की गुणवत्ता और रसोई की साफ-सफाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। उनका कहना था कि इस तरह की लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए संबंधित विभाग को ऐसे प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करना चाहिए।

मामले पर अन्ना किचन के संचालक राजू भाई ने घटना पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट की ओर से हुई इस चूक को गंभीरता से लिया गया है। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए रसोई की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच और गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक सख्त किया जाएगा।

घटना के बाद कुछ देर तक रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि प्रबंधन ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को बेहतर बनाने के लिए तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं ग्राहकों ने भी खाद्य सुरक्षा विभाग से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

Read Also: Jamshedpur Tourism : दलमा में शुरू हुआ लग्जरी रेस्ट हाउस, राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मकुलाकोचा में किया उद्घाटन

Related Articles