Home » Chaibasa News : मझगांव में शौच को निकले युवक पर भालू का हमला, हालत गंभीर

Chaibasa News : मझगांव में शौच को निकले युवक पर भालू का हमला, हालत गंभीर

Jharkhand Hindi News : ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे वन विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। सादोमसाई नदी किनारे झाड़ियों में शौच के लिए गए युवक ढुका पुरती पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। भालू ने उसके सिर, नाक, कान, चेहरे, पीठ और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों को नोच डाला।

नदी किनारे हुआ हमला

जानकारी के अनुसार ढुका पुरती शनिवार अहले सुबह गांव के पास नदी की ओर शौच के लिए निकला था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए ढुका भालू से भिड़ गया। युवक और भालू के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा, लेकिन युवक ने हिम्मत नहीं हारी और इस दौरान भालू ने उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

चीख सुनकर भागा भालू

घायल हो जाने पर ढुका की हिम्मत जवाब देने लगी और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। ढुका की आवाज सुनकर पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लोगों की आने की आहट सुनकर भालू नदी की झाड़ियों की ओर भाग गया। लेकिन तब तक ढुका गंभीर रूप से घायल हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव ले गए। अस्पताल में प्रभारी डॉक्टर ने सभी के साथ मिलकर इलाज किया। सिर पर गहरे घाव होने के कारण टांके लगाए गए। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया।

गांव में दहशत, वन विभाग से गश्त की मांग

घटना के बाद सादोमसाई गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे वन विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

Read Also- Ranchi News: राजधानी रांची में डीसी ने EVM वेयरहाउस का लिया जायजा, की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल

Related Articles

Leave a Comment