Home » Dhalbhumgarh News : धालभूमगढ़ के 132 केवी हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ी युवती भाई की विनती के बाद उतरी, मामला सुलझाने में जुटी पुलिस

Dhalbhumgarh News : धालभूमगढ़ के 132 केवी हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ी युवती भाई की विनती के बाद उतरी, मामला सुलझाने में जुटी पुलिस

by Rajesh Choubey
Dhalbhumgarh News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : धालभूमगढ़ के आमदा घोषदा गांव में शनिवार को एक विवाहित युवती हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। युवती को उातरने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

युवती घासीडीह टोला की रहने वाली बताई जा रही है। उसने टावर पर चढ़ने का कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन और पुलिस की टीम उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा पुलिस बल एवं एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन की प्राथमिकता युवती को सुरक्षित नीचे उतारना है। उसके बाद ही पूरे मामले की वास्तविक जानकारी सामने आ पाएगी।

प्रेमी को घटना स्थल पर बुलाने की कर रही थी मांग, प्रेमी प्रेमिका पहले से ही है विवाहित

धालभूमगढ़ प्रखंड के नूतनगढ़ पंचायत अंतर्गत घोषदा ग्राम के आदिवासी टोला में स्थित डीबीसी के 1 लाख 32 हजार विद्युत प्रवाहित तार के टावर पर चढ़ी युवती प्रेमी को घर से बुलाने की मांग कर रही थी। जहां युवती टॉवर पर चढ़ी वह जमीन से 60 फुट ऊंचा था। युवती नूतनगढ़ पंचायत के घासीडीह की रहने वाली है । वह विवाहिता है। युवती प्रेमी के घर के नजदीक ही टावर पर चढ़ गई और प्रेमी को बुलाने की मांग प्रशासन से रख दी। चार घंटे के हाई वोल्टेड ड्रामा के बाद किसी तरह युवती को टॉवर से उतारा गया। इसके बाद पुलिस थाना लेकर चली गयी। प्रखंड के नूतनगढ़ पंचायत की घासीडीह की रहने वाली युवती का पूर्व में विवाह हुआ था और वर्तमान में लड़की अपने मायके में रह रही थी। पूर्व में हुआ विवाह अभी टूटा भी नही है। वर्तमान में घोषदा ग्राम के एक विवाहित युवक से उस युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के प्रेमी के एक बेटी और एक बेटा है। दोनों एक दूसरे की स्थिति को जानते हुए भी प्रेम प्रसंग में आगे बढ़ते गए। कुछ दिनों से प्रेमी के न आने पर युवती नाराज चल रही थी, जिसके बाद उसने शनिवार की दोपहर प्रेमी के घर के समीप टॉवर पर चढ़कर प्रेमी को बुलाने की मांग रखी।

टॉवर से उतरने के बाद प्रेमी संग जाने की कहने लगी बात, धालभूमगढ़ थाना में चल रहा वार्ता

सूचना मिलने पर धालभूमगढ़ प्रशासन मौके पर पहुंचा और पहले लाइन को कटवाया, साथ ही युवती से बार-बार नीचे उतरने का आग्रह करने लगे। मगर युवती टॉवर से उतरने को राजी नहीं हो रही थी। युवती के भाई के आने पर व काफी विनती करने के बाद बहन टॉवर से नीचे उतरी। लगभग चार घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद लड़की के नीचे उतरने पर पुलिस लड़की को अपने साथ लेकर थाने चली गई। थाने में घासीडीह के ग्राम प्रधान सनातन हांसदा, नूतनगढ़ पंचायत के मुखिया पायो हेंब्रम, घाटशिला की जिला परिषद देवयानी मुर्मू, घाटशिला की पूर्व प्रमुख हीरामणि मुर्मू, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, नूतनगढ़ की पंचायत समिति सदस्य आशा रानी सीट, तथा प्रणव कुमार महतो ,धीरेंद्र नाथ पाल, कमल मंडल आदि लोग इस मामले को सुलझाने में लगे थे। युवती अब प्रेमी संग जाना चाहती है और युवक उसे भी रखने को तैयार है। मगर कुछ सामाजिक बंधन की वजह से समाज के लोग आपस में बैठकर समाचार लिखे जाने तक विचार कर रहे थे।

Read Also- Chaibasa News : मझगांव में शौच को निकले युवक पर भालू का हमला, हालत गंभीर

Related Articles