Home » TSPC Commander : लातेहार एसपी की रणनीति ने लाया रंग, घर घेरकर टीएसपीसी कमांडर रोहन गंझू को दबोचा

TSPC Commander : लातेहार एसपी की रणनीति ने लाया रंग, घर घेरकर टीएसपीसी कमांडर रोहन गंझू को दबोचा

by Kanchan Kumar
TSPC Commander Rohan Ganjhu
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : एसपी की रणनीति ने रंग लाया। बहुत दिनों से भागा फिर रहा टीएसपीसी कमांडर रोहन गंझू को पुलिस ने उसके घर को घेकर दबोच लिया। ​ लातेहार जिले की पुलिस के लिए उग्रवादियों के खिलाफ यह बड़ी सफलता है। पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरवाटोली गांव से प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के सक्रिय कमांडर रोहन गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

​गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बरवाटोली गांव में अचानक घेराबंदी की। उग्रवादी को संभलने का मौका ही नहीं मिला और वह पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके घर से एक देसी राइफल भी बरामद की गई है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय उग्रवादी गुटों को बड़ा झटका लगा है।

​कई जिलों में दर्ज हैं मामले

​मंगलवार को प्रेस वार्ता कर डीएसपी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को कमांडर के गांव आने की गुप्त खबर मिली थी। इसके बाद बालूमाथ थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया। ​पकड़ा गया रोहन गंझू पहले भी कई अन्य नक्सली संगठनों में काम कर चुका है। उसके खिलाफ लातेहार और चतरा जिले के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पूरी छापेमारी में बालूमाथ पुलिस टीम के जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

Read Also: Latehar Elephant Death : लातेहार में खेत की फसल बचाने के लिए बिछाए गए बिजली तार की चपेट में आया हाथी, मौत

Related Articles

Leave a Comment