
Jamshedpur : झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा रांची में आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी जिलों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई।
जमशेदपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि मामला हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़ा है। आंदोलन करना छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है, इसलिए सरकार को उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने चाहिए।
मधु कोड़ा ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच सीआईडी के बजाय सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच से मामले की सच्चाई सामने आ सकती है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है। पार्टी ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

