Home » Jamshedpur Murder: कदमा में भाई को मौत के घाट उतारने वाला बड़ा भाई गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद

Jamshedpur Murder: कदमा में भाई को मौत के घाट उतारने वाला बड़ा भाई गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त गणेश बिरुआ (21) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद किया है। इसके अलावा एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, रामजनम नगर रोड नंबर-1, कदमा निवासी राम बिरुआ (40) के लिखित आवेदन पर कदमा थाना में कांड दर्ज किया गया था। यह मामला 19 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत दर्ज हुआ था। मामले में रामजनम नगर रोड नंबर-8 स्थित हरि मंदिर के समीप रहने वाले गणेश बिरुआ को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। गणेश बिरुआ ने अपने छोटे भाई 16 वर्षीय सन्नी बिरुआ की चाकू गोद कर हत्या कर दी थी। सन्नी बिरुआ की लाश आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास मिली थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 23 अक्टूबर 2026 को गणेश बिरुआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और आरोपी की निशानदेही के आधार पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Read also – Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन, सिदगोड़ा में गिरफ्तार हुआ तड़ीपार

Related Articles

Leave a Comment