Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन, सिदगोड़ा में गिरफ्तार हुआ तड़ीपार

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन, सिदगोड़ा में गिरफ्तार हुआ तड़ीपार

by Mujtaba Haider Rizvi
sidgora arresting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जिला बदर के आदेश के बावजूद जिले में घूमने के आरोप में पुलिस ने सिदगोड़ा के एग्रिको निवासी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है। राहुल सिंह पर फायरिंग और हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला प्रशासन ने उसे 29 अक्टूबर तक जिले से तड़ीपार करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद उसके क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद को गुप्त सूचना मिली थी कि तड़ीपार किए जाने के बाद भी राहुल सिंह जिले में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार शाम उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के पास उसे पकड़ लिया।ऋषभ गर्ग के बयान पर सिदगोड़ा थाना में तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

तड़ीपार का आदेश जिले में संबंधित व्यक्ति की आवाजाही पर प्रशासनिक प्रतिबंध लगाता है। ऐसे आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में राहुल सिंह की गिरफ्तारी को पुलिस की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

Read also Jamshedpur News : वीबी- जी राम जी में हर पंचायत में 100 श्रमिकों को दिया जाएगा रोजगार, डीसी ने मीटिंग में दिखाई सख्ती

Related Articles

Leave a Comment